February 15, 2026

एच.एस.जी.पी.सी. के मतदाता के रूप में पंजीकृत कराने के लिए आवेदन 16 अक्टूबर तक : डीसी

डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने सिख समुदाय से की वोट बनवाने की अपील

झज्जर, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के लिए नए वोट बनाने की समय सीमा बढकऱ अब 16 अक्टूबर 2023 हो गई है। यह जानकारी डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने दी। डीसी ने बताया कि अब 16 अक्टूबर तक कोई भी नया मतदाता स्वयं को एचएसजीपीसी के मतदाता के रूप में पंजीकृत करवा सकता है। डीसी ने बताया कि गुरुद्वारा निर्वाचन हरियाणा की ओर से 16 अक्टूबर तक नए वोट बनवाने का समय निर्धारित किया है। इस अवधि में कोई भी नया मतदाता स्वयं को एच.एस.जी.पी.सी. के मतदाता के रूप में पंजीकृत करवा सकता है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की मतदाता सूची व नामों के पंजीकरण के लिए आवश्यक निर्देश निर्देश जारी किए गए हैं। मतदाता सूची में नामों के पंजीकरण के लिए आवेदन पत्र ग्रामीण क्षेत्र में पटवारी और शहरी क्षेत्र में नगरपालिका समिति/परिषद/ के सचिव के पास निशुल्क उपलब्ध हैं। कोई भी केशधारी सिख व्यक्ति जो हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की मतदाता सूची के लिए अपना नाम पंजीकृत करना चाहता है, वह 16 अक्टूबर तक अपना आवेदन जमा कर सकता है। उन्होंने सिख समुदाय के लोगों से अपील करते हुए वोट बनवाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *