March 11, 2026

सुजानपुर में आंगनवाड़ी पदों के लिए आवेदन अब 16 अक्तूबर तक

मोहित कांडा सुजानपुर, विकास खंड सुजानपुर की विभिन्न पंचायतों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के खाली पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 16 अक्तूबर कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 9 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। सुजानपुर के बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि 16 अक्तूबर तक प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच एवं प्रस्तुत दस्तावेजों का मूल प्रमाण पत्रों से मिलान 23 अक्तूबर को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुजानपुर में सुबह 11 बजे आरंभ किया जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण पत्रों के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। इस संबंध में उनसे अलग से पत्र व्यवहार नहीं किया जाएगा। कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि पंचायत सचिवों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से परिवार नकल एवं उसके कारण आय प्रमाण पत्र प्राप्त करने में अभ्यर्थियों को आने वाली समस्याओं को देखते हुए और पंचायत प्रतिनिधियों एवं अभ्यर्थियों द्वारा किए गए अनुरोध के बाद आवेदन की तिथि को आगे बढ़ाया गया है, ताकि कोई भी पात्र एवं इच्छुक महिला आवेदन करने से वंचित न रहे। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि संबंधित क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से भी आवेदन की तिथि में किए गए परिवर्तन के संबंध में अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत रूप से सूचित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *