December 21, 2025

कई मर्ज की दवा है सेब का सिरका

कई मर्ज की दवा है सेब का सिरका

कई मर्ज की दवा है सेब का सिरका

रोज सुबह एक चम्मच पीने से शरीर में दिखेंगे 7 बेहतरीन बदलाव

सेब का सिरका एक नेचुरल दवा के रूप में सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बनाते हैं।
अगर आप रोज सुबह एक चम्मच सेब का सिरका पानी में मिलाकर पीते हैं, तो इससे आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते रोज सुबह एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर पीने के फायदे।

सेब का सिरका मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एसिटिक एसिड फैट बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करता है और भूख को कंट्रोल करता है। सुबह खाली पेट इसे पीने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे ओवरईटिंग से बचाव होता है।अगर आपको एसिडिटी, कब्ज या गैस की समस्या है, तो सेब का सिरका आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है और आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। इसके नियमित रूप से पीने से पेट साफ रहता है और खाना आसानी से पच जाता है।डायबिटीज के मरीजों के लिए सेब का सिरका बहुत फायदेमंद होता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। खाने के बाद इसके सेवन से शुगर स्पाइक्स को रोका जा सकता है।

डिटॉक्सिफिकेशन में सहायक: सेब का सिरका शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। यह लिवर और किडनी को साफ करके शरीर की नेचुरल डिटॉक्स प्रक्रिया को बढ़ावा देता है। सुबह गुनगुने पानी के साथ इसे पीने से शरीर की अंदरूनी सफाई होती है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है: सेब के सिरके में मौजूद पेक्टिन फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। यह आर्टरीज में जमे फैट को घटाकर दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है।

इम्युनिटी बूस्टर: इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। रोजाना इसे पीने से सर्दी-जुकाम और दूसरे कॉमन इन्फेक्शन्स से बचाव होता है।
स्किन और बालों के लिए फायदेमंद: सेब का सिरका त्वचा के पीएच बैलेंस को बनाए रखता है, जिससे मुंहासे और एक्ने की समस्या कम होती है। बालों में डैंड्रफ और खुजली को दूर करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
कैसे पिएं एप्पल साइडर विनेगर?

एक गिलास गुनगुने पानी में 1-2 चम्मच कच्चा, अनफिल्टर्ड एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं।
स्वाद के लिए शहद या नींबू का रस मिला सकते हैं।
सुबह खाली पेट या खाने से 30 मिनट पहले पिएं।
इन बातों का ध्यान रखें
ज्यादा मात्रा में एप्पल साइडर विनेगर पीने से दांतों के इनेमल को नुकसान हो सकता है, इसलिए इसे पानी में ही मिलाकर पिएं।
गैस्ट्रिक या अल्सर की समस्या हो तो डॉक्टर से पूछे बिना इसे न पिएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *