हिमालच में APMC का 71 आढ़तियों को नोटिस : आढ़तियों में मचा हड़कंप
सेब मंडियों में बागवानों से धोखाधड़ी करने वाले आढ़तियों की अब खैर नहीं। दरअसल APMC शिमला-किन्नौर ने पिछले एक महीने में 71 आढ़तियों को नोटिस दिए हैं। इनमें से कुछ के जवाब आ गए है और कुछ आढ़तियों के जवाब आने अभी बाकी है। वहीँ APMC की कार्रवाई से आढ़तियों में हड़कंप मच गया है। अब बागवानों से धोखाधड़ी करना आढ़तियों को भारी पड़ने वाला है।
APMC में जब बातचीत की गयी तो APMC के सचिव देवराज कश्यप ने बताया कि आढ़तियों के जवाब के आधार पर इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कम से कम उलंघन पर पेनल्टी और अधिक वॉयलेशन पर लाइसेंस सस्पेंड किया जाएगा। हाल ही में APMC ने KC फ्रूट कंपनी, रविंद्रा फ्रूट कंपनी और सुंदर को नोटिस दिया है।
क्यों दिए गए नोटिस
किलो के हिसाब से सेब नहीं बेचने वाले आढ़तियों, तोलिए के नीचे मोल-भाव करने वाले, तय दर्रों से ज्यादा मजदूरी और लोडिंग-अनलोडिंग चार्ज लेने वालों को ज्यादातर नोटिस दिए गए हैं। दरअसल APMC एक्ट में फसल को ओपन बोली में बेचने, मजदूरी व लोडिंग-अनलोडिंग चार्ज पहले से निर्धारित है। इससे ज्यादा वसूली करना गैरकानूनी है। इसी तरह कुछ आढ़ती स्टेशनरी के नाम पर भी ज्यादा कटौती करते है। इसीलिए APMC ने आढ़तियों को नोटिस दिए है।
गलत करने वालों पर होगी कार्यावाही
गौरतलब है कि आढ़तियों की मनमानी के खिलाफ 23 अगस्त को शिमला में APMC दफ्तर के बाहर बागवान जोरदार प्रदर्शन कर चुके हैं। राज्य में पहली बार APMC एक्ट को सख्ती से लागू करने की दिशा में सरकार ने पहल की है और बागवानी मंत्री जगत नेगी ने साफ़ शब्दों में कहा है कि गलत करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।
