February 20, 2026

संपत्ति, संतान, सीमा और सनातन को कांग्रेस से खतरा: अनुराग ठाकुर

पूछा, कांग्रेस शासित राज्यों में बेटियों से दरिंदगी पर चुप क्यों है कांग्रेस हाईकमान

हैदराबाद: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हैदराबाद में पार्टी प्रत्याशी माधवी लता जी के विशाल रोड शो में हिस्सा लिया व पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज कांग्रेस की बुरी नज़र जनता की संपत्ति पर पड़ चुकी है। संपत्ति, संतान, सीमा और सनातन को कांग्रेस से सीधा ख़तरा है। ये लोग आपकी मृत्यु के बाद भी अपना वसूली टैक्स जारी रखना चाहते हैं। कांग्रेस आपकी मृत्यु के बाद आपकी संपत्ति आपके बच्चों को नहीं बल्कि माइनॉरिटी के नाम पर घुसपैठियों को देना चाहती है क्योंकि वह उसके वोट बैंक हैं। स्पष्ट हो चुका है की कांग्रेस सनातन के बाद अब संतान विरोधी भी हो चुकी है। अनुराग ठाकुर ने माधवी लता जी के साथ चारमीनार स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर के पूजा अर्चना भी की।

अनुराग ठाकुर ने उक्त बातें राहुल और राजीव गांधी जी के मेंटर और ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान के बाद कहीं जिसमें उन्होंने कहा है की भारतीयों की मृत्यु के बाद उनकी 55% संपत्ति सरकार को ले लेनी चाहिए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि” आज कांग्रेस का सम्पत्ति, सीमा सनातन और संतान विरोधी चेहरा सामने आ चुका है। साफ हो गया है कि यह जो फाइनेंशियल और इकोनॉमिक सेंसस करने की बात करते हैं उसका हिडन एजेंडा यही है की आपकी मृत्यु के बाद आपकी कमाई आपके बच्चों के बजाय घुसपैठियों को दे दी जाए। देश को सोचना होगा कि क्या उनकी संपत्ति, उनके बच्चों की सुरक्षा, हमारी सरहदें और देश का भविष्य कांग्रेस के हाथों में सुरक्षित है?

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, “राहुल गांधी और ओवैसी औरंगजेब की यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं और उसी की भाषा बोलते हैं। राहुल गांधी ने ओवैसी के खिलाफ कैंडिडेट क्यों नहीं दिया? क्या ओवैसी राहुल गांधी की B टीम हैं या राहुल गांधी ओवैसी की B टीम हैं? इसीलिए जो काटने और टुकड़े करने की बात करते हैं उनकी पतंग ऐसी काटो कि वह फिर काटने और कटने की बात करने लायक ना रह जाएं। इनके फर्जी वोटो का जिन बोतल में हमेशा हमेशा के लिए बंद कर दीजिए।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जहां एक ओर भारत तीरंदाजी में मेडल जीत रहा है तो वहीं दूसरी ओर हमारी बहन माधवी लता जी भी अपने तीर द्वारा अभेद्य किले को भेदने जा रही हैं। जबसे माधवी लता आई हैं ओवैसी लापता हैं। 40 वर्षों तक यहां राज कर गरीबों का हक मारने वालों की पतंग काटना जरूरी है।”

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि आज राहुल गांधी जी और उनके सहयोगियों के मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान बिक रहा है। आज कांग्रेस शासित राज्यों में हमारी हिंदू बहन बेटियों को दरिंदे बेरहमी से मार डालते हैं तब राहुल गांधी, इनके लोग और इनका न्याय कहां चला जाता है? आज एक कांग्रेस काउंसलर लव जिहाद का शिकार हुई अपनी बेटी नेहा के लिए कांग्रेस की सरकार में सीबीआई जांच की मांग कर रहा है लेकिन उसके साथ अन्याय हो रहा है। राहुल गांधी पूरे विश्व में जाकर न्याय का ढोंग रच रहे हैं पर अपने ही लोगों को न्याय नहीं दे रहे हैं क्योंकि उनके लिए वोट बैंक पॉलिटिक्स जरूरी है।असल बात तो यह है कि 60 वर्षों के अपने शासन में इन्होंने सिर्फ और सिर्फ नफरत फैलाई है। कभी जाति के नाम पर, कभी धर्म के नाम पर, कभी क्षेत्र के नाम पर तो कभी भाषा के नाम पर। इनके लोग देश के टुकड़े-टुकड़े करने की सोच रखते हैं। कोई नारा लगाता है तो कोई नॉर्थ और साउथ को अलग करने की बात करता है। राहुल गांधी जी बताएं कि वह देश को कितने टुकड़ों में बांटना चाहते हैं और किस टुकड़े पर राज करना चाहते हैं।”

अनुराग ठाकुर ने कहा कि 10 वर्षों में कांग्रेस ने तेलंगाना को जितना दिया उससे चार गुना ज्यादा मोदी सरकार ने दिया है। मोदी जी ने अपने 10 वर्षों में कभी भेदभाव नहीं किया। उन्होंने समान रूप से सभी वर्गों के 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर लाया। चार करोड लोगों को पक्के आवास, 13 करोड़ नल से जल, 12 करोड़ शौचालय, 11 करोड़ बहनों को रसोई गैस सिलेंडर, अंतिम घर तक बिजली, 81 करोड लोगों को मुफ्त अनाज और 60 करोड़ से ज्यादा लोगों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज दिया है। इसका सबसे ज्यादा लाभ एससी, एसटी, ओबीसी और माइनॉरिटी को ही मिला है। यही तो सबका साथ, सबका विकास है। लेकिन हम यह विकास घुसपैठियों को नहीं मिलने देंगे जो इस देश में जबरन घुसकर हमारे संसाधनों को हड़पना चाहते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *