February 15, 2026

अनुराग अग्रवाल ने राष्ट्रीय व राज्य की राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने आज मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्य की राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों व राजनीतिक पार्टियों को इसकी पालना करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जैसे ही उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल करेगा उसी दिन से उसके चुनावी खर्चे की गणना आरंभ हो जाएगी। उसके लिए उम्मीदवारों को अलग से बिल खाते का ब्यौरा देना होगा। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए प्रतिभूति राशि 25 हजार रुपये तथा अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए 12 हजार 500 रुपये होगी। श्री अग्रवाल ने कहा कि नामांकन पत्र भरते समय चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को फॉर्म 26 एफिडेविट के रूप में भरकर देना होगा जिसे नोटरी या क्लास वन मजिस्ट्रेट से सत्यापित करवाना होगा। स्टार कंपैनर के लिए वाहन के उपयोग के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से अनुमति प्राप्त करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *