February 24, 2026

असमाजिक तत्वों ने हिमाचल प्रदेश के ऊना में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित अंब-अंदौरा स्टेशन से नयी दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के चार डिब्बे उस समय क्षतिग्रस्त हो गए, जब उपद्रवियों ने ट्रेन पर पथराव किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।उन्होंने बताया कि शनिवार अपराह्न लगभग सवा एक बजे बसाल गांव के निकट अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पथराव किया और दो डिब्बों की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिये। रेलवे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ट्रेन को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और दोषियों को पकड़ने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *