February 19, 2026

शिरोमणि अकाली दल को एक और बड़ा झटका

गिद्दड़बाहा,  शिरोमणि अकाली दल को आज एक और बड़ा झटका तब लगा जब वरिष्ठ नेता हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने अकाली दल से इस्तीफा दे दिया। डिंपी ढिल्लों सुखबीर सिंह बादल के बेहद करीबी रहे हैं।

पार्टी छोड़ने के बाद डिंपी ढिल्लों भावुक हो गए। इस मौके उन्होंने कहा कि ‘साडे वरगे तां वरतण लई हुंदे ने’। वहीं कयास लगाए जा रहे है कि डिंपी ढिल्लों आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते है। लेकिन इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं है।

जानकारी के लिए बता दें कि डिंपी ढिल्लों गिद्दड़बाहा से अकाली दल के इंचार्ज थे और दो बार अकाली दल से राजा वड़िंग के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। यह भी बताने योग्य है कि गिद्दड़बाहा में उपचुनाव होने हैं और सुखबीर बादल पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। यह बात भी सामने आ रही है कि डिंपी ढिल्लों को गिद्दड़बाहा से उम्मीदवार घोषित किया जा सकता था, लेकिन अब तक गिद्दड़बाहा से उम्मीदवार के रूप में उनका नाम घोषित नहीं किया गया था, जिसके कारण हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों अकाली दल से नाराज चल रहे थे।जानकारी के लिए बता दें कि 18 अगस्त को गिद्दड़बाहा में सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में की गई बैठक के दौरान डिंपी ने कहा था कि मैं खुलेआम कहता हूं कि आज जो कुछ भी हूं, वह सुखबीर बादल की वजह से हूं। लोग बहुत सी अफवाहें फैला रहे हैं, लेकिन यह पेड़ हिलने वाला नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *