February 18, 2026

तहसीलदार नुरपूर की अध्यक्षता में संपन्न हुई सीएचसी खैरियां में आरकेएस की सालाना बैठक

स्वास्थ्य संबंधी आ रही समस्याओं पर की गई विस्तृत चर्चा

रघुनाथ शर्मा बेबाक, नूरपुर: कम्युनिटी हैल्थ सैंटर खैरियां ब्लाक गंगथ में आज रोगी कल्याण समिति की बैठक नूरपुर तहसीलदार राधिका सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में 2024-25 के बजट पर चर्चा की गई साथ में लोगों को आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर भी विशेष रूप से बात रखी गई।
बैठक के दौरान स्थानीय लोगों सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा सी एच सी खैरियां में मेडिकल डॉ का उपलब्ध न होना भी मुख्य चर्चा का विषय रहा।
पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने भी मीडिया के माध्यम से सरकार व विभाग से मांग करते हुए कहा कि आसपास की लगभग 14-15 पंचायतों के लोगों के लिए यही एकमात्र सीएचसी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाती है जिसमें डॉ का न होना महिलाओं बच्चों व महिलाओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
तहसीलदार राधिका सैनी ने बताया कि बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं पर बातचीत की गई है तथा लोगों को आ रही समस्याओं पर भी बातचीत की गई है।
सीएचसी में डाक्टर की कमी को लेकर उन्होंने कहा कि हम अपने उच्चाधिकारियों के माध्यम से सरकार को इस विषय से अवगत करवाया जाएगा।
इस मौके पर बैठक में मुख्य रूप से ब्लाक मेडिकल आफिसर डॉ दिलावर सिंह, पीडब्ल्यूडी जेइ राजन शर्मा, पूर्व प्रधान ज्ञान सिंह, पूर्व प्रधान विक्रम सिंह बिट्टू, मेडिकल स्टाफ सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *