March 18, 2026

शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस 47 लाख 76 हजार 76 रुपये की राशि देने की घोषणा की

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस पर कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान काम्बोज सभा की मांग पर करनाल, कुरुक्षेत्र व शाहाबाद में बन रही तीन काम्बोज धर्मशालाओं के लिए 47 लाख 76 हजार 76 रुपये की राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने करनाल की काम्बोज धर्मशाला के लिए ₹21 लाख, कुरुक्षेत्र की धर्मशाला के लिए ₹21 लाख 76 हजार 76 और शाहाबाद की धर्मशाला के लिए ₹5 लाख देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त कुरुक्षेत्र की धर्मशाला के लिए सांसद नायब सिंह सैनी ने भी ₹11 लाख देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *