February 19, 2026

प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने की बहू की गला दबाकर हत्या

मृतका और आरोपी के बेटे ने नाै माह पहले ही किया था प्रेम विवाह

अमृतसर : अमृतसर के गांव पंडोरी वड़ैच में शनिवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी बहू की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतका और आरोपी के बेटे ने नाै माह पहले ही प्रेम विवाह किया था।

मृतका राजविंदर कौर की मां परमजीत ने बताया कि उनकी बेटी ने गांव के ही गोरा के साथ इसी साल फरवरी में प्रेम विवाह किया था। इस शादी से लड़के के घरवाले खुश नहीं थे। करीब छह महीने पहले गोरा दुबई में काम करने चला गया। लड़के के पिता अंबा किसी न किसी बात पर किराये पर रह रही बहू राजविंदर के घर झगड़ा करने पहुंच जाते।

शनिवार को अंबा ने राजविंदर के साथ गाली गलौज किया। जब बहू ने विरोध जताया तो उसके साथ मारपीट की गई और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। अब पुलिस ने फरार अंबा को काबू कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *