February 25, 2026

एनीमिया बच्चों के समग्र विकास को प्रभावित करता है : डॉ. जंगजीत सिंह

स्वास्थ्य कर्मी एनीमिया मुक्त भारत अभियान पर जुटे

कीरतपुर साहिब, सचिन सोनी,

भारी बारिश और बाढ़ के बाद सामान्य जैसे हालात बनाने और आम लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान की कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस लगातार समीक्षा कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर लाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इनमें से, एनीमिया मुक्त भारत एक अभियान है जहां हमारा लक्ष्य गर्भवती महिलाओं और 6 महीने से 5 साल की उम्र के बच्चों में एनीमिया को खत्म करना है। डॉ. जंगजीत सिंह कार्यकारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी कीरतपुर साहिब ने कहा कि ममता दिवस पर जहां गर्भवती महिलाओं को टिटनेस के टीके लगाए जाते हैं, वहीं आयरन फोलिक एसिड की गोलियां भी दी जाती हैं ताकि वे एनीमिया से पीड़ित न हों। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान माताओं को आयरन की 180 गोलियों का कोर्स दिया जाता है, लेकिन अगर खून की कमी अधिक हो तो इसे दोगुना कर 360 गोलियों का कोर्स कर दिया जाता है। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी आरबीएसके डॉ. अबिंका शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूलों में भी बच्चों को सप्ताह में आयरन फोलिक एसिड की एक गोली दी जाती है। वहीं 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर आयरन सिरप दिया जा रहा है। आशा कार्यकर्ता प्रत्येक बुधवार और शनिवार को घर-घर जाकर दौरा करती हैं और उपरोक्त आयु वर्ग के बच्चों को कवर करती हैं। इसी कड़ी के तहत आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कीरतपुर साहिब में एनीमिया स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। कीरतपुर साहिब के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनु शर्मा ने कहा कि गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण समय पर किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे प्रसव संबंधी विभिन्न स्थितियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत समय पर पंजीकरण, चार ए. एन. सी. जांच एवं संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराया जाए। इस अवसर पर डाॅ. हिम्मी सिंह चिकित्सा अधिकारी, विजय शर्मा एम. एल टी ग्रेड-1, आम आदमी क्लीनिक कीरतपुर साहिब, सुनीता स्टाफ नर्स आर. बी. एस. के सिकंदर सिंह एस. एम. बलवंत रॉय हेल्थ इंस्पेक्टर, बलजीत कौर फार्मेसी ऑफिसर, मनप्रीत कौर और रमनदीप कौर स्टाफ नर्स, गुरदीप कौर क्लिनिकल असिस्टेंट आदि स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *