अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंधने जा रहे
मुंबई, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। कपल ने पिछले साल जनवरी में एक-दूसरे से सगाई की थी। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। कॉलेज खत्म होने के बाद कपल ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।सात साल रिलेशन में रहने के बाद अब वह शादी करने जा रहे है।
शादी से पहले अंबानी परिवार ने अनंत और राधिका का प्री-वेडिंग फंक्शन आयोजित किया था। इस पल को अनंत अंबानी ने अपनी स्पीच से यादगार बना दिया था। उन्होंने अपनी लेडी लव के लिए दिल छू लेने वाली स्पीच दी थी। अनंत ने बताया था कि उनकी फैमिली ने खास इंतजार करने के लिए कड़ी मेहनत की और महीनों से ढंग से सोये भी नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने राधिका को धन्यवाद बोला और खुद को लकी बताया। अनंत अंबानी ने कहा था, “मैं 100 प्रतिशत लकी इंसान हूं। इस बात में कोई शक नहीं है। नहीं पता कि मुझे राधिका कैसे मिल गई। मैं वाकई बहुत लकी हूं। राधिका मेरे साथ पिछले 7 साल से हैं और ऐसा लगता है कि मैं कल ही राधिका से मिला था। हर दिन मुझे उससे पहले से ज्यादा प्यार हो रहा है।”
दिल में उठती है सुनामी
अनंत अंबानी ने आगे कहा, “जैसा मेरे जीजा कहते हैं कि जब वह मेरी बहन से मिलते थे तो उनके दिल में ज्वालामुखी फूटती थी और फव्वारे चलते थे और मैं कहूंगा कि मैं जब राधिका को देखता हूं तो मेरे दिल में भूकंप और सुनामी आती है। हर चीज के लिए धन्यवाद राधिका।”
