February 19, 2026

4 सितम्बर को सामुदायिक केन्द्र दुबेटा में जनसुनवाई शिविर लगेगा-अनमजोत कौर

लोगों की शिकायतों का मौके पर ही होगा समाधान, लोगों से ‘जन सुनवाई शिविर’ का लाभ उठाने की अपील

संदीप गिल, नंगल, सरकारी विभागों से संबंधित लोगों के कार्यों, शिकायतों एवं विकास कार्यों की समीक्षा हेतु 04 सितम्बर को प्रातः 10 से 01 बजे तक सामुदायिक केन्द्र दुबेटा में ‘जन सुनवाई शिविर’ का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी अनमजोत कौर सब डिविजनल मजिस्ट्रेट नंगल ने दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों के सरकारी विभागों से संबंधित कार्यों को समय पर और सुचारु तरीके से करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत लोगों के घरों के पास और गांव स्तर पर ‘जन सुनवाई शिविर’ आयोजित किए जा रहे हैं, जहां विभिन्न अधिकारी विभिन्न विभागों से जुड़े लोग मौके पर मौजूद रहेंगे और लोगों के मामलों का निपटारा करेंगे। एसडीएम ने कहा कि इस संबंध में विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं जो अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देंगे। उन्होंने संबंधित गांव एवं आसपास के गांवों के लोगों से इन जन सुनवाई शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *