462.03 करोड़ की राशि आवंटित की गई
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जल जीवन मिशन-सहायक गतिविधियां और जल गुणवत्ता निगरानी एवं निरीक्षण के तहत नई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनके तहत ₹58.73 करोड़ की 61 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।
वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन के लिए भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा हरियाणा राज्य को ₹462.03 करोड़ की राशि आवंटित की गई है। उक्त राशि का 5 प्रतिशत तथा 2 प्रतिशत तक की राशि क्रमशः सहायता तथा डब्ल्यूक्यूएमएंडएस गतिविधियों के लिए उपयोग की जाएगी।
