February 25, 2026

हरियाणा के 16.38 लाख किसानों के खातों में लगभग ₹360 Cr की राशि डाली गई

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सशक्त, समृद्ध किसान की अवधारणा को धरातल पर उतारते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर से पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खातों में 19वीं किस्त जारी की। हरियाणा के 16.38 लाख किसानों के खातों में लगभग ₹360 Cr की राशि डाली गई।

इस उपलक्ष्य में झज्जर में राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की। सभी जिलों में भी किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिनमें कैबिनेट व राज्य मंत्रियों ने शिरकत की। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा किसानों को दिए गए संबोधन को लाइव सुना गया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों का आह्वान किया कि खेती को व्यावसायिक रूप देने के लिए किसान खेती में नवाचार और नई तकनीकों को अपनाएं। अपने उत्पादों की मार्केटिंग स्वयं करें, तभी कृषि को और अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। जैविक और प्राकृतिक खेती की ओर भी कदम बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *