February 19, 2026

अमृतपाल की संसद सदस्यता पर मंडराया खतरा, हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस

नई दिल्ली – असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद पंजाब के खडूर साहिब संसदीय क्षेत्र से सांसद अमृतपाल सिंह की संसदीय सदस्यता पर खतरा मंडरा रहा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सांसद अमृतपाल सिंह की संसदीय सदस्यता को दी गई चुनौती मामले में नोटिस जारी कर दिया है और 25 अक्टूबर तक जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है।

अमृतपाल सिंह के खिलाफ कोर्ट पहुंचे विक्रमजीत सिंह ने उन पर धार्मिक पहचान का इस्तेमाल कर धर्म के नाम पर वोट मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने याचिका में कहा है कि अमृतपाल सिंह ने नामांकन पत्र में कई अहम जानकारियां छुपाई हैं। अपने चुनाव खर्च की कोई जानकारी नहीं दी है। जिसमें उनके समर्थन में रोजाना कई सभाएं की गई और पैसा कहां खर्च किया गया, इसकी भी जानकारी नहीं दी गई है।

बता दें कि खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को अप्रैल 2023 में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था। अमृतपाल को फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में रखा गया है। जेल में रहते हुए अमृतपाल सिंह ने पंजाब के खडूर साहिब संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर 2024 का लोकसभा चुनाव जीता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *