March 6, 2026

ईरान से भयंकर जंग के बीच व्हाइट हाउस में गंभीर मुद्रा में पूजा और प्रार्थना करने लगे डोनाल्ड ट्रंप?

वायरल वीडियो देख पूरी दुनिया हैरान!

वाशिंगटन, ईरान के साथ छिड़ी भीषण और विनाशकारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ऐसा चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है। इतिहास में संभवतः पहली बार ट्रंप को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में सार्वजनिक तौर पर ईसाई पद्धति से गंभीर मुद्रा में पूजा और प्रार्थना करते हुए देखा गया है। राष्ट्र की रक्षा और इस महायुद्ध में जीत के लिए की गई इस खास प्रार्थना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। व्हाइट हाउस में ट्रंप के करीबी सहायक डेन स्केविनो ने इस ऐतिहासिक पल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- ‘गॉड ब्लेस द अमेरिका’।

गौरतलब है कि साल 2021 में अफगानिस्तान से अपनी सेना वापस बुलाने के ठीक पांच साल बाद अमेरिका एक बार फिर सीधे तौर पर किसी बड़े युद्ध के मैदान में उतर चुका है। साल 2026 में ईरान के साथ शुरू हुई इस सीधी जंग की भारी कीमत भी अमेरिका को चुकानी पड़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक आधिकारिक तौर पर 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है। वहीं, घर के अंदर भी ट्रंप बुरी तरह घिरते नजर आ रहे हैं। एक्सियोस के एक हालिया सर्वे ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है, जिसके अनुसार 50 प्रतिशत से अधिक अमेरिकी नागरिक इस युद्ध के सख्त खिलाफ हैं और सड़कों पर विरोध जता रहे हैं।

देश के अंदर हो रहे कड़े विरोध के साथ-साथ डोनाल्ड ट्रंप पर मिडिल ईस्ट के मुस्लिम देशों का भी भारी दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, खाड़ी के दो प्रमुख देशों ने ट्रंप के युद्ध के इस तरीके पर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर कर दी है। हालात इतने बेकाबू हो चुके हैं कि इस जंग की आंच पूरे मध्य पूर्व को झुलसा रही है। तेहरान ने इस संघर्ष के बीच अरब के 12 देशों पर जोरदार हमला बोल दिया है, जिससे पूरे इलाके में तीसरे विश्व युद्ध जैसी खौफनाक स्थिति पैदा हो गई है।अमेरिकी मीडिया से छनकर आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विशेष अनुष्ठान के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के सभी प्रमुख पादरियों को सीधे ओवल ऑफिस में आमंत्रित किया था। इस दौरान ट्रंप अपनी राष्ट्रपति की आधिकारिक कुर्सी पर बैठे और पादरियों ने उनके चारों ओर खड़े होकर प्रार्थना की प्रक्रिया शुरू की। अनुष्ठान के दौरान एक मुख्य पादरी ने ईश्वर से गुहार लगाते हुए कहा कि वे राष्ट्रपति पर अपनी असीम कृपा और सुरक्षा बनाए रखें। पादरी ने युद्ध के मैदान में डटे अमेरिकी सैनिकों और सशस्त्र बलों की सलामती की दुआ मांगते हुए कहा कि ईश्वर राष्ट्रपति ट्रंप को वह शक्ति प्रदान करें, जिसकी इस भयंकर संकट की घड़ी में राष्ट्र का नेतृत्व करने के लिए उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *