March 13, 2026

चुनाव के बीच पेट्रोल-डीजल के सस्ता होने की उम्मीद एक बार फिर बढ़ गई

नई दिल्ली, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के बीच पेट्रोल-डीजल के सस्ता होने की उम्मीद एक बार फिर बढ़ गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को पेट्रोल और डीजलकी कीमतों में दो से तीन रुपये प्रति लीटर की कटौती करने की गुंजाइश मिली है। क्योंकि, कच्चे तेल की कीमतों (Crude oil prices) में हाल के सप्ताहों में आई कमी से पेट्रोलियम कंपनियों के वाहन ईंधन पर मुनाफे में सुधार हुआ है।

रेटिंग एजेंसी इक्रा की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में इम्पोर्ट होने वाले क्रूड ऑयल की एवरेज कीमत इस महीने कम होकर 74 डॉलर प्रति बैरल रह गई है। मार्च में इनके दाम 83-84 डॉलर थे। आखिरी बार मार्च में ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें 2 रुपए प्रति लीटर घटाई गई थीं। इक्रा के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट गिरीश कुमार कदम ने कहा, ‘मार्च-सितंबर के बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की कमाई पेट्रोल पर 15 रुपए और डीजल पर 12 रुपए प्रति लीटर बढ़ी है। ऐसे में यदि कच्चे तेल के दाम स्थिर रहते हैं, तो दाम 2-3 रुपए लीटर घटाए जा सकते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *