February 20, 2026

अमेरिका के रैपर चार्ल्स जोन्स की गोली मारकर हत्या

वाशिंगटन, अमेरिका के रैपर चार्ल्स जोन्स की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने की घटना सामने आयी है। जोन्स के वकील ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रैपर की 26वें जन्मदिन के दो दिन बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई।

एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को टाम्पा शहर के एक होटल में गोलीबारी की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचने पर उन्हें पार्किंग में गोलियों से छलनी दो गाड़ियां मिलीं। पुलिस के अनुसार गोलीबारी में जोन्स की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *