February 15, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति एक बार फिर कोविड पॉजिटिव; आइसोलेशन में रहेंगे; दो साल पहले भी हुए थे संक्रमित

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। लास वेगास में यूनिडोसयूएस सम्मेलन में भाषण से पहले उनका कोविड टेस्ट किया गया, जिसमें वे संक्रमित पाए गए। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति को कोविड रोधी टीका लगाया गया है। वह डेलावेयर लौट आएंगे। जहां वह आइसोलेट होंगे प्रेस सचिव ने यह भी बताया कि इस दौरान वे अपने सभी कामों को पूरी तरह से निभाते रहेंगे। व्हाइट हाउस राष्ट्रपति की स्थिति पर नियमित अपडेट प्रदान करेगा।व्हाइट हाउस बताया कि बाइडन में कोरोना के हल्के लक्षण दिख रहे हैं। उनकी श्वसन दर 16 पर सामान्य है, उनका तापमान 97.8 है और उनकी पल्स ऑक्सीमेट्री 97% पर सामान्य है। राष्ट्रपति को पैक्सलोविड की पहली खुराक मिल गई है। वह रेहोबोथ में अपने घर पर आइसोलेट रहेंगे। वहीं, राष्ट्रपति के चिकित्सक डॉ. केविन ओ’कॉनर ने बाइडन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बाइडन को आज दोपहर को श्वसन संबंधी लक्षण दिखाई दिए। इसमें सामान्य अस्वस्थता के साथ राइनोरिया (बहती नाक) और खांसी के लक्षण दिख रहे थे। उन्होंने कहा दिन में अपने कार्यक्रम के दौरान वह बेहतर महसूस नहीं कर रहे थे। इस दौरान उनका कोविड-19 के लिए परीक्षण किया गया। जोकि सकारात्मक आया।

इससे पहले, जुलाई 2022 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कोविड -19 पॉजिटिव पाए गए थे। बाइडन ने अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने से पहले ही फाइजर की एंटी कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक लगवा ली थीं। इसके बाद बाइडन ने सितंबर 2021 में पहली बूस्टर खुराक जबकि मार्च 2022 में टीके की एक अतिरिक्त खुराक ली थी। बाइडन से पहले उपराष्ट्रपति कमला हैरिस समेत व्हाइट हाउस के कई अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *