February 25, 2026

अमन अरोड़ा की तरफ से महाराजा रणजीत सिंह प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट के कैडिटों को मंत्र ,’सफलता के लिए हौसले बुलंद रखो’

कैंपस का दौरा करके बुनियादी ढांचे और कैडिटों को दी जा रही सहूलतों की समीक्षा की

चंडीगढ़, 20 जुलाईः

पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोरसिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट ( ए. एफ. पी. आई.), एस. ए. एस. नगर ( मोहाली) के 12वें बैच के 14 कैडिटों का 12वीं कक्षा की छिमाही परीक्षा में 85 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने पर “अकैडमिक टार्च“ के साथ सम्मान किया। यह पहल कैडिटों के अंतिम परीक्षाओं के लिए मनोबल को बढ़ाने के लिए की गई। अमन अरोड़ा ने कैडिटों के साथ बातचीत के दौरान कैडिटों की हौंसला अफ़जायी करते हुये उनको अपने सपनों को साकार करने के लिए और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “ आप सभी आर्म्ड फोरसिज़ में अफ़सर बनने का स्वप्न लेकर सख़्त मेहनत के साथ यहाँ तक पहुँचे हों। रक्षा सेवा साहस भरपूर और शानदार क्षेत्र है। बस सख़्त मेहनत करते रहो और अपने सपनों को पूरा करने के लिए कभी भी हिम्मत न छोड़ो। “

कैबिनेट मंत्री ने रोज़गार उत्पत्ति विभाग के डायरैक्टर श्रीमती दीप्ति उप्पल के साथ इंस्टीट्यूट का दौरा किया और यहाँ कैडिटों को मुहैया करवाई जा रही सहूलतों और बुनियादी ढांचे का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज, स्विमिंग पुल, टैनिस कोर्ट और अन्य खेल मैदानों समेत बुनियादी ढांचा सहूलतों का मुआइना किया जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि जहाँ भी ज़रूरत हो, वहाँ काम किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार रक्षा सेवाओं में भर्ती होने के इच्छुक नौजवानों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। महाराजा रणजीत सिंह ए. एफ. पी. आई. के डायरैक्टर मेजर जनरल अजय एच. चौहान ( सेवामुक्त) ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि इस संस्था के कुल 217 कैडिट नेशनल डिफेंस अकैडमी ( एन. डी. ए.) और अन्य सर्विस अकैडमियों में भर्ती हो चुके हैं, जिनमें से 141 कैडिट डिफेंस सर्विसिज (फ़ौज-109, जल सेना-13 और हवाई सेना-19) में कमिशनड अफ़सर के तौर पर नियुक्त हुए हैं। 52 फ़ीसदी की चयन दर के साथ, यह संस्था देश भर में अपनी किस्म की सबसे सफल संस्था है। उन्होंने आगे बताया कि 38 कैडिटों ने एन. डी. ए. – 1 सी. डी. एस. और ए. एफ. सी. ए. टी. की अलग-अलग यू. पी. एस. सी. परीक्षाएं पास की हैं। यह कैडिट मौजूदा समय सर्विसिज सिलैक्शन बोर्ड ( एस. एस. बी.) के अधीन हैं। अब तक 07 कैडिटों ने एस. एस. बी. क्लियर किया है जबकि बाकी कैडिट एस. एस. बी. से काल का इन्तज़ार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *