February 25, 2026

बाढ़ से प्रभावित इलाकों की बिजली सप्लाई बहाल करने के लिए पावरकॉम के सभी स्टोर कार्यालय शनिवार और रविवार को खुले रहेंगे : हरभजन सिंह ई. टी. ओ.

चंडीगढ़, पंजाब के बिजली और लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने बताया कि राज्य में आयी बाढ़ के कारण बिजली प्रभावित इलाकों को निर्विघ्न बिजली सप्लाई जल्दी से जल्दी बहाल करने के मंतव्य के लिए पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमटिड ने अपने सभी स्टोर कार्यालयों को इस शनिवार और रविवार को खुला रखने का फ़ैसला किया है। 

यहाँ जारी प्रैस बयान के द्वारा यह जानकारी देते हुये बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने बताया कि यह फ़ैसला बिजली खपतकारों को निर्विघ्न बिजली मुहैया कराने के लिए स्टोरों में से ज़रूरत पड़ने पर बिजली का समान जैसे ट्रांसफार्मर, पोलज़ और केबलज़ आदि मुहैया करवाने के लिए किया गया है। बिजली मंत्री ने आगे बताया पावरकॉम के अधीन राजपुरा, पातड़ां, रोपड़, खन्ना और कपूरथला में स्टोरों की मॉनिटरइंग और सप्लाई यकीनी बनाने के लिए सीनियर ऐक्सियन स्तर के अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इसके इलावा एक निगरान इंजीनियर की ड्यूटी मोहाली, रोपड़ और खन्ना आऊटलैट स्टोरों में आने वाले और जाने वाले समान के वितरण दफ्तरों और स्टोरज़ दफ्तरों के साथ तालमेल बना कर समान की सप्लाई को बहाल करने के लिए लगाई गई है।  बिजली मंत्री ने बताया है कि जैसे ही पानी का स्तर कम होता है, बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिजली सप्लाई तुरंत बहाल कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि इसके इलावा एम. ई. मीटरिंग लेबस वेरका, बटाला, गुरदासपुर, जालंधर, होशियारपुर, गौराया, मंडी गोबिन्दगढ़, लुधियाना, संगरूर, पटियाला, रोपड़, मोगा, बठिंडा और मुक्तसर भी इस शनिवार और रविवार को खुली रहेंगी।  बिजली मंत्री ने पंजाब के बिजली खपतकारों को विश्वाश दिलाया है कि बाढ़ वाले जिन इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है, को तुरंत बहाल करने के लिए पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमटिड की तरफ से हर संभव यत्न किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *