February 21, 2026

सभी धर्म मानवता का संदेश देते है,वे हिंसा का मार्ग त्यागने की प्रेरणा देते है

पिहोवा,    बाबा मुराद शाह युवा संस्था द्वारा मेला साईंया दा आयोजित किया जिसमें सूफी गायकों ने कव्वाली व भजन सुनाये।मेले में हजारों की तादाद में पहुचें श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम में अनेक साधु महात्माओं ने भी भाग लिया। डेरा हेलवा के महंत भलेगीरी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुये कहा की सभी धर्म मानवता का संदेश देते है,वे हिंसा का मार्ग त्यागने की प्रेरणा देते है। धर्म जनसेवा करने ,जीव जंतुओं की रक्षा करने व मानवीय मूल्यों को अपनाने की शिक्षा देता है।

उन्होंने कहा कि सभी को नशे से दूर रहकर भगवान की भक्ति का नशा करना चाहिये,अपने आसपास के वातावरण को शुद्धि के साथ रखना चाहिये। कार्यक्रम में सूफी गायकों ने कवालीयों से पंडाल को मंत्र मुग्ध करके झूमने पर मजबूर कर दिया। कस्बे में पहली बार आयोजित विभिन्न धर्मों के युवाओं ने सांझा कार्यक्रम करके राष्ट्रीय सदभावना का पैगाम दिया। संस्था के प्रधान बिट्टू प्रजापति ने बताया कि संस्था द्वारा उनकी संस्था सभी जातियों व धर्मो में प्यार व भाईचारे की भावना पैदा करने के उद्देश्य से ऐसे आयोजन करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *