फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल अफसरों के सभी पद खाली
होशियारपुर, भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल अफसरों के सभी पद खाली होने के मामले को प्रदेश मानवाधिकार आयोग के समक्ष उठाया है।
खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने बताया कि उक्त मामले सम्बन्धी प्रकाशित समाचार को शहर के बुद्धिजीविओं ने खन्ना के ध्यान में लाया था जिसको श्री खन्ना ने लोगों के मानवाधिकारों का घोर हनन बताते हुए प्रदेश सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। खन्ना ने अपने पत्र में आयोग से मांग की है कि इस मामले सम्बन्धी प्रदेश सरकार से रिपोर्ट तलब की जाए और फाजिल्का अस्पताल में जल्द इमरजेंसी मैडीकल अफसरों की नियुक्ति करवाई जाए ताकि लोगों को सही ढंग से सेहत सुविधाएं मिल सकें।
