लोकसभा चुनाव की तैयारी में सभी राजनीतिक दल जुटे
नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव की तैयारी में सभी राजनीतिक दल जुटे हुए हैं। बेशक चुनाव तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने नहीं किया है लेकिन अलग-अलग सर्वे और दावों का दाैर शुरू हो गया है। एक मीडिया समूह की तरफ से किए गए सर्वे में कई राज्यों की लोकसभा सीटों के अनुमानित दावे और परिणाम सामने आए हैं। जैसे कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी दस साल बाद 2014 वाला अपना प्रदर्शन दोहराती नजर आ रही है। राज्य की कुल 80 सीटों में 70 सीटें जीतने का अनुमान है।
सर्वे के मुताबिक पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं। यहां अगर आज चुनाव हुए तो आम आदमी पार्टी का वोट शेयर बढ़कर 27.2 फीसदी पहुंच गया। पिछले चुनाव में जहां AAP को एक सीट मिली थी, वो बढ़कर पांच सीट पर पहुंच गई हैं। वहीं कांग्रेस को 37.6 फीसदी, बीजेपी 16.9 फीसदी, अकाली दल को 14.4 फीसदी और अन्य के खाते में 3.9 फीसदी वोट शेयर जाता हुआ दिख रहा है। भाजपा के खाते में 2 और शिअद के खाते में 1 सीट जाने का अनुमान है। कांग्रेस की सीटें इस बार घटकर 5 तक पहुंच सकती हैं। इसी प्रकार हरियाणा की 10 सीटों में से 8 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा कांग्रेस को दो सीटों का फायदा हो रहा है। कांग्रेस को पिछले चुनाव में कोई सीट नहीं मिली थी। सर्वे की मानें तो मोदी सरकार के ख़िलाफ़ बनाए गए इंडिया गठबंधन का कोई ख़ास असर नहीं पड़ेगा। बीजेपी इस बार 2019 में मिली सीटों के आँकड़े को भी पार कर सकती है। हालाँकि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की स्थिति अब भी काफ़ी मज़बूत दिख रही है। टीएमसी अकेले दम पर बंगाल की 42 सीटों में से 26 सीटें हासिल कर सकती है। हालांकि ये सिर्फ सर्वे है और इसके आंकड़े केवल अनुमान हैं और कुछ नहीं।
