April 9, 2026

एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें सभी अधिकारी

भोरंज, विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज के सेक्टर अफसरों, बूथ लेवल अधिकारियों, सुपरवाइजरों एवं नोडल अधिकारियों को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया से अवगत करवाने के लिए वीरवार को यहां मिनी सचिवालय में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शशिपाल शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों से विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझने और इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग वर्ष 2002 के बाद वर्ष 2026 में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण करवा रहा है। इसका मकसद सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करना और अपात्र लोगों के नाम इन सूचियों से हटाकर शुद्ध मतदाता सूचियां तैयार करना है।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने कार्यशाला में गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया की बारीकियों समस्त अधिकारियों के साथ साझा की। इस कार्यशाला में भोरंज के तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा, बमसन के तहसीलदार सौरभ धीमान और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *