February 21, 2026

आदर्श आचार संहिता का सभी पालन करें : जिला निर्वाचन अधिकारी

झज्जर, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा शनिवार को आम चुनाव 2024 की घोषणा करते ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। चुनाव का पर्व देश का गर्व है। लोकतंत्र के महापर्व में सभी संबंधित पक्षों से उम्मीद की जाती है कि वे भारतीय चुनाव आयोग द्वारा तय की गई नियमावली के अनुसार चुनावी प्रक्रिया में भागीदार बनेंगे और देश के लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करेंगे।
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा पूरी चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से पूरी की जाएगी। इसके लिए नियमानुसार चरणबद्ध तरीके से तैयारी की जा रही है। डीसी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित और आदर्श आचार संहिता की विस्तृत जानकारी भारतीय निर्वाचन आयोग की वेबसाइट eci.gov.in पर उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *