February 22, 2026

विद्युत उपमण्डल सांगला के तहत आने वाले सभी उपभोक्ता 15 दिनों के भीतर बकाया विद्युत बिलों की राशी जमा करवाएं

सहायक अभियन्ता विद्युत उपमण्डल सांगला ने विद्युत उपमण्डल सांगला के तहत आने वाले सरकारी/गैर-सरकारी व अन्य सभी उपभोक्ताओं जिन्होंने अभी तक अपने विद्युत बिलों की अदायगी नहीं की है से आग्रह किया है कि वे 15 दिनों के भीतर अपने बकाया विद्युत बिलों की अदायगी सुनिश्चित बनाएं।
उन्होंने कहा कि अन्यथा ऐसे सभी विद्युत उपभोक्ता जो 15 दिनों के भीतर अपने बिलों की बकाया राशि को जमा नहीं करेंगें उनकी विद्युत आपूर्ति बिना किसी पूर्व सूचना के काट दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *