अमेरिका से डील नहीं ढील हुई है: अखिलेश यादव
नई दिल्ली। लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा का पक्ष है कि हमने दुनिया में बहुत देशों से एफटीए कर लिया है… जो लोग कभी रुपए के बारे में बहुत चिंता करते थे कभी उम्र से कभी दूसरे तरीके से, इतने एफटीए के बाद हमारा रुपया कहां पहुंचेगा? अमेरिका से डील नहीं ढील हुई है। 500 बिलियन डॉलर का व्यापार? एकतरफा? हमारी आत्मनिर्भरता कहां जाएगी? स्वदेशी नारा कहां जाएगा? हमारे देश की जनता भाजपा से कह रही है जहां तक हमें मालूम है डील एकतरफा नहीं होती है। जनता जानना चाहती है कि 0 बड़ा कि 18? लोकसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा- अमेरिका से डील नहीं हुई है…क्यों झूठे ख्यालों में दिन-रात करें, जो बनाते हैं हवा में बातों के महल आओ उनसे कुछ ज़मीनी बात करें।
