December 22, 2025

आकाश आनंद बोले- हिमाचल प्रदेश की जनता बदलाव के लिए ललायत, बनेगी बसपा सरकार

मण्डी, (पी सी शर्मा) बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम नायर ने बसपा पार्टी की चंडीगढ़ समीक्षा बैठक के दौरान बसपा के चीफ नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद द्वारा बसपा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण संदेश की जानकारी दी और कहा कि इस बार हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जनता बसपा की सरकार देखने के लिए ललायत है, हिमाचल प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी। यह बात समीक्षा बैठक में रविवार को बसपा के चीफ नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से कही।
बसपा पार्टी की चंडीगढ़ के सेक्टर-29 के बाबा सोहन सिंह भकणा भवन के सभागार में आयोजित हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ प्रदेश इकाइयों की बैठक में उन्होंने पार्टी की मजबूती की समीक्षा की। आकाश आनंद बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जबकि पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर रणधीर सिंह बेनीवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पहाड़ी नीली टोपी पहनाकर मुख्य अतिथि आकाश आनंद और विशिष्ट अतिथि रणधीर सिंह बेनीवाल का हिमाचली पारंपरिक तरीके से पदाधिकारियों ने भारी उत्साह से अभिनंदन किया।
आकाश आनंद ने कहा कि पार्टी देशभर में ऐसी समीक्षा बैठकें कर रही है जिससे लोकसभा और विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी को मजबूत किया जा सके।
उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के अच्छे परिणाम जल्द ही देखने को मिलेंगे और पार्टी 2027 में पंजाब और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल करेगी और दोनों राज्यों में सरकार बनाएगी।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू कश्मीर के केंद्रीय प्रभारी धर्मवीर सिंह अशोक और हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू कश्मीर के प्रभारी दयाचंद ने समीक्षा बैठक में हिमाचल प्रदेश के संगठन की जानकारी साझा की।
हिमाचल प्रदेश में भी 2027 में चुनाव होगे जिसके लिए संगठन को मजबूत करने का कार्य जोरशोर से जारी है।
इस अवसर बसपा के चीफ नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद ने हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में पार्टी की बढ़ती ताकत पर संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर बसपा हिमाचल प्रदेश संगठन से विजय वाहड़ी प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव ज्ञानचंद भाटिया, लेखराज, प्रो एम एल साहनी, प्रो प्रेम कुमार हवाल, रमेश चंद भटोली, मण्डी जोन कोऑर्डिनेटर डी आर भाटिया, कांगड़ा जोन कोऑर्डिनेटर विजय कौंडल और कर्म चन्द, हमीरपुर जोन कोऑर्डिनेटर प्रवीण कौशल और लेखराज कतनोरिया, शिमला जोन कोऑर्डिनेटर नरेंद्र जयसवाल, कांगड़ा जिला कोऑर्डिनेटर शिव कुमार, डॉ. महेंद्र राम कोऑर्डिनेटर जिला ऊना, रत्न चांद कटोच अध्यक्ष जिला हमीरपुर, साली राम अध्यक्ष जिला कांगड़ा, अनूप राम अध्यक्ष जिला कुल्लू, बलवंत सिंह अध्यक्ष जिला मण्डी, अनिल कपूर नेगी अध्यक्ष जिला किन्नौर, वीरेंद्र कुमार भाटिया अध्यक्ष जिला सोलन, कमल पांजला अध्यक्ष जिला ऊना, हेम सिंह उपाध्यक्ष जिला मण्डी, नरेंद्र कुमार जनरल सेक्रेटरी जिला कांगड़ा, जीवन कुमार जनरल सेक्रेटरी जिला हमीरपुर, हरनाम सिंह कोषाध्यक्ष जिला मण्डी, डॉ जोगिंदर सिंह कोषाध्यक्ष जिला ऊना व अन्य बसपा पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *