February 25, 2026

लेबनान की राजधानी बेरूत में हवाई हमला किया

बेरूत , इजरायली सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हवाई हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह के शीर्ष सैन्य कमांडरों में से एक, इब्राहिम अकील समेत 7 अन्य की मौत) हो गई और 59 लोग घायल हो गए। हिज्बुल्लाह को बीते दिनों में इजरायल की ओर से अभूतपूर्व हमले का सामना करना पड़ा है।

इब्राहिम अकील हिजबुल्लाह शीर्ष सैन्य इकाई, रादवान फोर्स का प्रमुख था। वह फुआद शुकर के बाद हिज्बुल्लाह सशस्त्र बलों का सेकंड कमांडर-इन-चीफ भी था। सऊदी अल-हदथ चैनल ने हिज्जुल्लाह के एक करीबी सूत्र के हवाले से इब्राहिम अकील की मौत की पुष्टि की। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, इब्राहिम अकील ने हिज्बुल्लाह के शीर्ष सैन्य निकाय, जिहाद परिषद में भी अपनी सेवाएं दी थीं।

अकील हिजबुल्लाह के इस्लामिक जिहाद संगठन का भी प्रमुख सदस्य था, जिसने अप्रैल 1983 में बेरूत में अमेरिकी दूतावास पर बमबारी सहित महत्वपूर्ण हमलों की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले में 63 मौतें हुई थीं। अक्टूबर 1983 में यूएस मरीन कॉर्प्स बैरक पर हुए हमले में 241 अमेरिकी कर्मी मारे गये थे। अकील ने उस दौरान लेबनान में अमेरिकी और जर्मन नागरिकों को बंधक बनाने का निर्देश भी हिज्बुल्लाह लड़ाको को दिया था। अमेरिका ने अप्रैल 2023 में उसके बारे में जानकारी देने वाले को 7 मिलियन डॉलर (करीब 60 करोड़ रुपये) इनाम देने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *