February 12, 2026

बुजुर्ग यात्री को व्हीलचेयर न देने पर एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगा

नई दिल्ली, बुजुर्ग यात्री को व्हीलचेयर न देने पर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह घटना मुंबई एयरपोर्ट पर घटित हुई थी। 80 साल के बुजुर्ग यात्री को व्हीलचेयर नहीं दी गई थी जिस वजह से महिला यात्री को खुद चलना पड़ा और बाद में वह गिर गए और उनकी मौत हो गई।

डीजीसीए ने एयर इंडिया के घटना के मद्देनजर सभी विमानन कंपनियों को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है कि उन यात्रियों के लिए पर्याप्त संख्या में व्हीलचेयर उपलब्ध हों, जिन्हें अपनी यात्रा के दौरान विमान से चढ़ने या उतरने के दौरान सहायता की जरूरत होती है। उल्लेखनीय है कि पहले भी कई मामलों में एयर इंडिया को जुर्माना लग चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *