February 15, 2026

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां जी ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में टेका मत्था

 गुरुद्वारा भोरा साहिब, गुरुद्वारा सीस गंज साहिब, किला आनंदगढ़ साहिब में हुऐ नतमस्तक

 सचिन सोनी,श्री आनंदपुर साहिब, 21 दिसंबर पंजाब के कृषि मंत्री सरदार गुरुमीत सिंह खुडियां आज तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए जहां उन्होंने कीर्तन सरवन किया।  उन्होंने गुरुद्वारा भौरा साहिब, गुरु के महल, गुरुद्वारा सीस गंज साहिब, किला आनंदगढ़ साहिब में भी मत्था टेका। इस मौके पर बातचीत करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि वे वरसोई नगर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के गुरुधामों में मत्था टेकने आये हैं।  ये दिन हमारे लिए गौरवपूर्ण भी हैं और शुभ भी क्योंकि दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने इसी पंदरवाडे़ के दौरान अपना सरबंस  वार दिया था।  आज हम जिस स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं वह हमारे गुरुओं द्वारा दी गई है। कृषि मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से फैसला लिया गया है कि इन दिनों में कोई जश्न नहीं मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के धार्मिक और ऐतिहासिक शहरों का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है।  इस मौके पर कैबिनेट मंत्री तख्त श्री केसगढ़ साहिब, किला आनंदगढ़ साहिब, गुरुद्वारा भौरा साहिब, गुरु के महल और गुरुद्वारा सीस गंज साहिब में नतमस्तक हुए।  उन्होंने कहा कि आज इन गुरधामों पर जाकर उन्हें काफी राहत मिली है।   यह वह पवित्र भूमि है जहां खालसा का जन्म हुआ।  इस अवसर पर हरतेगवीर सिंह तेगी, शमशेर सिंह आदि ने कैबिनेट मंत्री का विशेष सम्मान किया।  इस मौके पर एसडीएम मनदीप सिंह ढिल्लों, डीएसपी अजय सिंह, एसएचओ हरकीरत सिंह भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *