April 6, 2026

कृषि विभाग के अधिकारियों ने किया खेतों में फसल सत्यापन कार्य का निरीक्षण

अधिकारियों ने किसानों को दी विभागीय योजनाओं के बारे जानकारी
झज्जर, मुख्यालय से आए कृषि विभाग के अधिकारियों ने खेतों में फसल सत्यापन का कार्य का निरीक्षण किया। कृषि विभाग पंचकूला से उप कृषि निदेशक डा. प्रवीन गुलिया ने गांव कासनी के खेतों में फसल सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों की टीम ने फसलों की गिरदावरी का भी निरीक्षण किया। डा. गुलिया ने कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। उन्होंने मौके पर ही विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर तकनीकी अधिकारी डा. ईश्वर जाखड़, खंड कृषि अधिकारी डा. सुरेंद्र डागर, कृषि पर्यवेक्षक जितेंद्र सिंह सहित गांव के किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *