February 21, 2026

सुंदरनगर में विभिन्न जिलों के कृषि अधिकारियों को किया गया प्रशिक्षित

सुंदरनगर, अजय सूर्या: कृषक प्रशिक्षण केन्द्र सुंदरनगर में “कृषि और अनुकूलन रणनीतियों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के जिला चंबा, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, सिरमौर, कुल्लू, शिमला तथा सोलन से आए हुए कृषि विकास अधिकारियों व कृषि प्रसार अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रधानाचार्य, कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर डॉo प्राची ने कृषि और अनुकूलन रणनीतियों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव पर विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के पहले दिन डॉ सुधीर और डॉ राजीव ने जलवायु परिवर्तन के लिए मसौदा प्रबंधन उपाय और मसौदा को कम करने के लिए आशाजनक किस्में के बारे में विस्तार से बताया। डॉ मीना और डॉ भूषण ने अधिकारियों को ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन, संरक्षण कृषि और फसल उत्पादकता पर वायु प्रदूषण का प्रभाव के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण के दूसरे दिन अधिकारियों को कृषि विज्ञान केन्द्र बजौरा ले जाकर सब्जी उत्पादन और प्रबंधन रणनीतियों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव, पौधों के कीटों और अनुकूलन रणनीतियों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव की जानकारी दी गई और व्यावहारिक रूप से फील्ड में ले जाकर अधिकारियों को जलवायु परिवर्तन और जलवायु अनुकूलन प्रथाओं के कारण फसलों के बदलाव पैटर्न का अध्ययन करने के लिए क्षेत्र का दौरा करवाया गया। प्रशिक्षण के तीसरे दिन एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन के लिए पोषक तत्व पुनर्चक्रण और अनुकूलन रणनीतियों का पर्यावरणीय प्रभाव और फसल हानि और भूमि क्षति पर डीडीएमए पोर्टल पर रिपोर्टिंग के बारे जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के अन्तिम सत्र में डॉ भूसन और डॉ हितेंदर द्वारा अधिकारियों को पर्यावरणीय स्थिरता के लिए जैविक खेती/प्राकृतिक खेती तथा जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में आकस्मिक योजना पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *