February 21, 2026

डेरा जगमालवाली के प्रमुख महाराज के निधन के बाद उनकी गद्दी को लेकर विवाद शुरू हो गया

सिरसा,  डेरा जगमालवाली के प्रमुख महाराज बहादुर चंद वकील के निधन के बाद उनकी गद्दी को लेकर विवाद शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि गद्दी पर कब्जा करने वालों और डेरे के श्रद्धालुओं के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस बीच गद्दी हथियाने वालों ने श्रद्धालुओं पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने फायरिंग में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, गद्दी हथियाने के चक्कर में महाराज बहादुर चंद वकील का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करना चाहते थे। आरोपियों में वीरेंद्र सिंह, बलकौर सिंह, शमशेर लहरी और नंदलाल ग्रोवर शामिल हैं। बता दें कि महाराज बहादुर चंद की 3 दिन पहले ही दिल्ली में मौत हो गई थी मगर इन आरोपियों ने जानबूझकर मौत की खबर छिपाई। आज सुबह डेरा जगमाल वाली में डेरा प्रमुख का पार्थिव शरीर लाया गया। सुबह अनाउंसमेंट की गई कि 5 मिनट बाद ठीक 10 बजे डेरा प्रमुख का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु भड़क गए। श्रद्धालुओं ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इतने बड़े संत का अंतिम संस्कार इस तरह से नहीं किया जाएगा। चौटाला गांव में शुक्रवार सुबह 10 बजे संस्कार किया जाएगा जिस तरह पहले सूचना दी गई थी। मगर गद्दी हथियाने के चक्कर में वीरेंद्र सिंह, बलकौर सिंह, शमशेर लहरी और नंदलाल ग्रोवर में आज ही संस्कार करवा रहे थे। इस पर विवाद खड़ा हो गया। श्रद्धालुओं का आरोप है कि चारों आरोपियों ने डेरा प्रमुख की वसीयत भी तैयार करवा ली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *