केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद प्रदर्शन करते तानाशाह सरकार का पुतला फूंका
गढ़शंकर : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जम्हूरी किसान सभा, कुल हिंद किसान सभा और किर्ती किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा आनंदपुर साहिब चौक गढ़शंकर में केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद प्रदर्शन करते तानाशाह सरकार का पुतला फूंका और किसानों पर हो रहे अत्याचार और तोडफ़ोड़ को तत्काल बंद करने की मांग की। उन्होंने मांग की कि किसान शुभकरण सिंह को शहीद करने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गृह मंत्री अनिल विज को बर्खास्त किया जाना चाहिए।
इस मौके पर कुलभूषण कुमार, कैप्टन करनैल सिंह, कुलविंदर सिंह चाहल, रामजी दास चौहान, प्रेम सिंह राणा, बलबीर सिंह खानपुरी, मास्टर बलवंत राम, शिंगारा राम भज्जल, ज्ञानी अवतार सिंह सरपंच, दविंदर राणा सरपंच, मोहन लाल धीमान, केसर सिंह अटवाल, इकबाल सिंह, हरभजन सिंह अटवाल, सुरिंदर कौर चुम्बर, जुझार सिंह सरपंच, तजिंदर सिंह देनोवाल, शमशेर सिंह, सतपाल सिंह कलेर मौजूद थे।
