February 20, 2026

ताजमहल में घुसकर महिला ने मुख्य गुबंद पर लहराया भगवा, चढ़ाया गंगाजल

आगरा: ताजमहल में पिछले दिनों दो युवकों ने मुख्य मकबरे के ऊपर गंगाजल चढ़ा दिया था। जिसके बाद अब एक महिला ने ताजमहल के मुख्य गुबंद के ऊपर जल चढ़ा दिया। सिर्फ ये ही नहीं उस महिला की तरफ से भगवा कपड़ा भी लहराया गया।

जानकारी मिलने के बाद सीआईएसएफ के जवान जब वहां पहुंचे तो महिला ने भागने की कोशिश की। जिसके बाद जवानों ने महिला को काबू किया। महिला की पहचान अखिल भारत हिंदू महासभा की आगरा जिलाध्यक्ष मीरा राठौर के रूप में हुई है। युवा हिंदू महासभा प्रदेश अध्यक्ष बृजेश भदौरिया ने कहा- पिछले सोमवार को मीरा कासगंज के सोरो से कांवड़ लेकर पहुंची थीं। मगर, पुलिस ने उन्हें पश्चिमी गेट पर ही रोक दिया था। 2 घंटे तक गेट पर खड़ी थीं। इसके बाद प्रशासन ने जल को राजेश्वर मंदिर पर चढ़वा दिया था। मीरा ने कुछ गंगाजल बचा लिया था। उसी गंगा जल से आज तेजोमहालय के अंदर जलाभिषेक किया।

बता दें कि 2 दिन पहले दो युवकों ने मुख्य मकबरे पर ऊपर से गंगाजल चढ़ाया था। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों की पहचान अखिल भारत हिंदू महासभा के सदस्य श्याम और वीनेश के रूप में हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *