February 15, 2026

बिहार के बाद झारखंड में भी अरगा नदी पर बन रहा पुल गिरा, 5.5 करोड़ है लागत

झारखंड : बिहार के बाद अब झारखंड में भी एक पुल धराशायी हो गया है। प्रदेश के गिरिडीह में अरगा नदी पर बन रहा निर्माणाधीन पुल अचानक भरभराकर गिर गया। 5.5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा ये पुल रविवार को अचानक गिर गया। गनीमत रही कि इसमें किसी की जान नहीं गई। जानकारी पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।

ओम नमः शिवाय कंस्ट्रक्शन इस पुल का निर्माण करवा रही थी। जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर शाम में हुई मूसलाधार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण अरगा नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी के तेज बहाव में निर्माणधीन पुल टूट कर गिर गया। एक पिलर भी टेढ़ा हो गया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, तेज बारिश के दौरान रात करीब आठ बजे तेज आवाज के साथ निर्माणाधीन पुल टूट कर नदी में गिरा। आवाज इतनी तेज की आसपास के घरों में रहने वाले लोग डर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *