February 24, 2026

अधिवक्ता संशोधन बिल 2025 के विरोध में आज सोलन में अधिवक्ता उतरे सड़कों पर

अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

सोलन, कमल जीत: देश भर के साथ भी अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में धरना प्रदर्शन और हड़ताल की। जिला अदालत चक्कर में अधिवक्ताओं ने बिल के विरोध में प्रदर्शन किया। वकीलों का कहना है कि इस विधेयक के माध्यम से उनके संवैधानिक अधिकारों को सीमित किया जा रहा है। इस बिल के प्रस्तावित संशोधनों में वकीलों की स्वतंत्रता और संगठन के अधिकारों को कम करने की कोशिश की जा रही है।
इस विधेयक में सबसे विवादास्पद धारा 35ए है, जिसके तहत यह कहा गया है कि कोई भी अधिवक्ता संघ या उसका कोई सदस्य, व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से, अदालत के कार्य का बहिष्कार करने या उससे दूर रहने का आह्वान नहीं कर सकता। जिसके खिलाफ अधिवक्ताओं में रोष है जिसको लेकर आज सोलन में रैली नकली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *