December 23, 2025

जीवन को जहर मुक्त बनाने के लिए प्राकृतिक खेती अपनाएं

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को किया प्रशिक्षित

अजय कुमार,बंगाणा : उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत मुच्छाली की स्वयं सहायता समूह की 37 महिलाओं को शनिवार को आत्मा प्रोजेक्ट के तहत मोटे अनाज के बारे में जानकारी दी गई। प्रियंका शर्मा (असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर) कृषि विभाग बंगाणा ने गुगा मंदिर नायली झिकली में 37 महिलाओं को प्रशिक्षित किया। एक दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग कोर्स फॉर वूमेन फार्मर के तहत महिलाओं को जागृत किया।

इस कार्यक्रम में महिला किसानों को मोटे अनाज के ऊपर जानकारी दी गई कि कैसे वे मोटे अनाज को अपनाकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सके और अपने बच्चों के स्वास्थ्य को भी सुधार सकें। यह वर्ष अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 के रूप में मनाया जा रहा है। जैसे कि हम जानते हैं महिला हमारी आधी आबादी है। सभी के सहयोग से हम पोषक अनाज वर्ष को सार्थक बना सकते हैं। स्थानीय उप प्रधान अजय शर्मा ने भी इन महिलाओं को प्राकृतिक खेती के साथ जोड़ने के बारे में बताया कि किस प्रकार प्राकृतिक खेती से एक खुशहाल जीवन बन सकता है। क्योंकि आज के जमाने में जो किसान खेती कर रहे हैं वह जहर युक्त है। अतः आप सभी लोग प्राकृतिक खेती को अपनाएं और अपने जीवन को जहर मुक्त पाएं। अर्थात केमिकल रसायनिक खादों, कीटनाशक पदार्थों का अपनी खेती में इस्तेमाल न करें और प्राकृतिक खेती को अपनाएं जिसके ऊपर सरकार ने अनेकों योजनाएं चला रखी है। इस प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर शुद्ध भोजन अपने खेतों से ही प्राप्त कर सकते हैं व सभी इस जीवन को जहर मुक्त बना सकते हैं। इस मौके पर आत्मा प्रोजेक्ट के सतीश , रानी शर्मा ,उर्वशी शर्मा, सुषमा शर्मा ,पुष्पा देवी ,माया देवी ,रोमा देवी, ममता, मनोरमा समेत अनेक महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *