February 19, 2026

मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग से प्रशासन की रहेगी पैनी नजर

सोशल मीडिया पर भी एक्सपर्ट की नजर, भ्रामक पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई

आरओ व जिला मुख्यालय दो स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि पांच अक्टूबर शनिवार को निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्पेशल कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। चारों विधानसभा के सभी 807 पोलिंग स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं व जो सीधे कंट्रोल रूम से जुड़े हैं। किसी भी पोलिंग स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही तुरंत एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी पोलिंग स्टेशन पर जो सीसीटीवी लगाए गए हैं उन्हें इस प्रकार से लगाया है जिससे मतदान की गोपनीयता बरकरार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *