February 19, 2026

मोहाली के वीआर मॉल को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मच गया हड़कंप, प्रशासन हरकत में

चंडीगढ़ : मोहाली के खरड़ में स्थित वीआर माल को बम से उड़ाने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और माल के अंदर से सभी लोगों को बाहर निकाला गया।

सारे मॉल को खाली करवाकर जांच की गई। बम निरोधक व डॉग स्कवॉयड टीमें भी मौके पर पहुंची। हालांकि जांच में कुछ नहीं मिला है। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें मेल आई थी। जिसमें लिखा गया है कि इस मॉल में बम रखा गया है। ऐसे में लोगों की सुरक्षा हमारे लिए प्रमुख थी। जिसके चलते उन्होंने मॉल में पहुंचकर जांच की शुरू की । इस दौरान फौरी तौर पर सारी स्पेशल टीमों को बुला लिया गया था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले सभी लोगों को मॉल से निकाल दिया। इसके बाद मॉल के मेन गेट से आम लोगों की एंट्री को रोक दिया गया। फेज-छह मेडिकल कॉलेज से एंबुलेंस भी बुला ली गई थी। लेकिन जब जांच की गई तो मॉल में से कुछ नहीं मिला। लेकिन इस बीच वहां मौजूद लोगों के बीच सहम का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *