February 23, 2026

त्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की क्वालिटी को लेकर प्रशासन अलर्ट

बेरी मार्केट में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने लिए सैंपल, अभी तक 40 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे

जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि त्यौहारों के सीजन में मार्केट में बिकने वाली मिठाईयों व खाद्य पदार्थों की क्वालिटी को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत त्योहारी सीजन में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को बेरी में दस्तक देकर चार दुकानों से मिठाइयों के 8 सैंपल लिए। उन्हें जांच के लिए लैब भेजा दिया है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद विभाग की तरफ से आगामी कार्रवाई की जाएगी। जिले में अभी तक 40 सैंपल लिए जा चुके हैं जिन्हें लैब में जांच के लिए भेजा गया है।
मंगलवार को बेरी मेन बाजार में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन ने साफ चेताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट सहन नहीं की जाएगी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ न हो इसके चलते खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम लगातार सैंपलिंग की कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को बेरी में जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डॉ.राजेश वर्मा के नेतृत्व में मिठाई की दुकानों पर मिठाईयों के सैंपल लिए। दुकानों से खोया से बने पदार्थ,बूंदी लड्डू व गुलाब जामुन के सैंपल लिए गए। सभी सैंपल को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। विभाग की टीम ने मिठाई बनाने वाले स्थान पर सफाई का भी जायजा लिया। साथ ही गुणवत्ता को लेकर चेतावनी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *