February 15, 2026

स्वच्छ भारत मिशन के संकल्पों को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी : एडीसी सलोनी शर्मा

झज्जर स्थित संवाद भवन में बादली खंड के सरपंचों, स्वच्छता ग्राही और ग्राम सचिवों ने लिया प्रशिक्षण

इन दिनों जिला में डीसी प्रदीप दहिया के मार्गदर्शन और एडीसी सलोनी शर्मा के निर्देश अनुसार स्वच्छ भारत मिशन और नौ संकल्पों के बारे में एक सघन प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है। बुधवार को प्रशिक्षण के तीसरे दिन संवाद भवन में बादली खंड के अलग अलग गांव के सरपंच, ग्राम सचिव और स्वेच्छा ग्राही ने प्रशिक्षण लिया। काबिलेगौर है कि झज्जर जिला में स्वच्छ भारत मिशन और नौ संकल्पों के बारे में सघन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में जिले की सभी 250 पंचायतों के सरपंच, स्वच्छा ग्राही, लगभग 200 ग्राम सचिव को शामिल किया जाएगा।
हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान नीलोखेड़ी की तरफ से मास्टर ट्रेनर सुशीला और ललिता राठी सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दे रही है। प्रत्येक दिन 80 से 100 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं ।
स्वच्छता बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति का सहयोग जरूरी
डीपीएम मीनू रानी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद सभी ग्राम सचिव, सरपंच और स्वच्छाग्रही को स्वच्छ भारत मिशन के बारे में विस्तार से बताया। मास्टर ट्रेनर ने बताया कि गांव की स्वच्छता बनाए रखने के लिए हम किस तरीके से योजना बना सकते हैं। किस प्रकार से उसे सफल बना सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान सभी को बताया गया कि वो किस प्रकार से अपने गांव के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं। अपने गांव के गरीब व जरूरतमंद परिवारों तक लाभ पहुंचा सकते हैं। ग्राम स्वच्छता कार्य योजना के जरिए अपने गांव को बेहतर सुविधा प्रदान करवा सकते हैं और उसमे सुधार ला सकते हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदान की जा रही अपशिष्ट प्रबंधन, गोवर्धन योजना, प्लास्टिक कचरा से जुड़ी जानकारी
प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज -दो में संस्थागत प्रबंधन , शौचालयों का नवीनीकरण , अपशिष्ट प्रबंधन, गोवर्धन योजना, प्लास्टिक कचरा, कीचड़ तथा गंदे पानी की निकासी तथा प्रबंधन की जानकारी प्रदान की जा रही है।
भारत सरकार ने ग्राम पंचायत को 9 संकल्पना पर कार्य करने का लक्ष्य दिया है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले ग्राम पंचायत को पुरस्कार भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में असिस्टेंट कॉर्डिनेटर संदीप बोड़िया, खंड समन्वयक संगीता की विशेष भागीदारी है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 नवम्बर तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *