एडीसी ने सुनी समाधान शिविर में शिकायतें, 93 शिकायतों पर हुई सुनवाई, शीघ्र समाधान के निर्देश
शुक्रवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हाल में एडीसी सलोनी शर्मा की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी गई और उनकी समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाता है। एडीसी ने कहा कि नागरिकों की समस्या के समाधान में समाधान शिविर कारगर साबित हो रहें हैं व शिविर के प्रति आमजन का रुझान बढ़ रहा है।
एडीसी ने कहा कि शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं के प्रति पूरा जिला प्रशासन गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं व जो समस्याएं कई विभागों से संबंधित होती है उन पर तालमेल के साथ कार्रवाई करते हुए समाधान किया जाता है। शुक्रवार को आयोजित हुए शिविर में 93 शिकायतें दर्ज हुई जिन पर सुनवाई की गई। किलोई गांव निवासी राजमति का आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहा था, मौके पर ही सुनवाई करते हुए शिकायतकर्ता का आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र से संबंधित ज्यादातर शिकायतों का मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए गए। शिविर के दौरान परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, राजस्व विभाग, बिजली निगम आदि विभागों संबंधित शिकायतें दर्ज हुई। इन शिकायतों के जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
▪️एडीसी ने बताया कि हरियाणा सरकार ने समाधान प्रकोष्ठ का गठन किया है, जिसका उद्देश्य शिकायत निवारण प्रक्रिया को व्यवस्थित करना और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत को शिकायतकर्ता की पीपीपी आईडी, संबंधित विभाग और शिकायत के विवरण के साथ दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। नीतिगत मामलों से जुड़ी शिकायतों को स्पष्ट रूप से चिह्नित किया जा रहा ताकि नियमानुसार उन पर कार्रवाई की जा सके।
