आदर्श स्कूल ने ब्लॉक स्तरीय खेलों में 32 स्वर्ण जीते
सचिन सोनी, श्री आनंदपुर साहिब, शिक्षा विभाग की गाइडलाइन के अनुसार ब्लॉक स्तरीय खेलों में आदर्श विद्यालय लोधीपुर ने 32 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रिंसिपल अवतार सिंह ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय कबड्डी बालक, कबड्डी बालिका, रस्साकसी बालक, बैडमिंटन बालक, बैडमिंटन बालिका ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिला स्तरीय खेलों के लिए मार्ग प्रशस्त किया है। स्कूल के प्रिंसिपल ने जहां बच्चों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी है, वहीं उन्होंने इन बच्चों को तैयार करने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले स्टाफ को भी बधाई दी है। इस मौके पर अमृतपाल सिंह, अमरजीत सिंह, वरुण कुमार, रमा कुमारी, शरणजीत कौर, गुरप्रीत कौर, रजनी, सोनिया रानी, राजवीर कौर मौजूद थे।
