February 12, 2026

जुगाड़ मोटरसाइकिल रेहड़ी से आए दिन हो हादसे रहे

बरनाला : शहर की सडक़ों पर दौड़ती जुगाड़ मोटरसाइकिल रेहड़ी से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद इन अवैध वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कई बार देखने में आता है कि इन पर सात-आठ लोग बैठकर सफर करते हैं। इसके अलावा इसी पर सरिया आदि सामान भी लोड करके ले जाया जाता है जो गाड़ी से काफी बाहर होता है और इससे हादसे का खतरा बना रहता है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस विभाग इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जानकारी के मुताबिक पहले सरकार ने इन्हें बंद करने की घोषणा की थी, लेकिन राजनीति के चलते आज भी यह अवैध वाहन सडक़ों पर दौड़ रहे हैं। वहीं, इलाके में टेंपो चलाने वालों का कहना है कि इससे उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है। जिस जगह पर जाने के लिए वे 500 रुपये मांगते हैं, वहां पर ये लोग 200 रुपये में सामान लेकर चले जाते हैं। टेंपो यूनियन ने भगवंत मान सरकार से अपील की है कि इन पर पाबंदी लगाई जाए।वही कोर्ट के द्वारा भी लोहे के लम्बे सीरिये की अपने वाहन से बाहर निकला हुआ ढोने पर भी वाहन बंद करने के आदेश है लेकिन फिर भी शहर में सरेआम ये जुगाड़ू मोटरसाइकिल दौड़ते हुए नजऱ आ रहें है। जिन में कुछ मोटरसाइकिल के कोई कागजात भी पूरे नही है। शहर के लोगों ने प्रशासन से इन पर कार्यवाही करने के लिए मांग की है ताकि शहर में हादसें कम किये जा सकें और शहर के बाजारों में ट्रैफिक की समस्या कम की जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *