March 18, 2026

नूंह में हुई दुर्घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण:मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नूंह में हुई दुर्घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी वजह से 2 होमगार्ड के जवान और 4 आम नागरिकों की मौत हुई है। कई घायलों को नल्हड़ और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा पुलिस की 30 और 20 पैरामिलिट्री फोर्स की यूनिट केंद्र से मिल चुकी हैं; 14 युनिट नूंह, 3 पलवल, 2 फरीदाबाद और एक गुरूग्राम में भेजी जा चुकी है। षड्यंत्रकारियों की लगातार पहचान की जा रही है और अभी तक कुल 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *